Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 27 को ड्राई डे: बंद रहेंगे शराब ठेके; उल्लंघन करने पर होगी 6 महीने की जेल- एक्साइज और पुलिस टीमें रखेगी नजर

हरियाणा में 27 नवंबर को ड्राई डे रहेगा। राज्य की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही होटल और बार में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। पंचायत चुनाव की काउंटिंग को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। इन आदेशों के साथ ही उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई है कि शराब बेचने या परोसने पर 6 महीने की जेल के साथ ही भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

राज्य के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को इन आदेशों का सख्त से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी हिदायत दी गई है कि राज्यभर में विशेष टीमें बनाकर शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। शराब बिक्री रोकने के लिए टीमों के द्वारा औचक निरीक्षण करने को भी कहा गया है।

पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए वोटों की काउंटिंग 27 नवंबर को होगी। काउंटिंग शुरू करने के लिए सुबह 8 बजे का समय निर्धारित किया गया है। आयोग की तरफ से काउंटिंग के लिए विशेष पास बनवाने के लिए कहा गया है। राज्य में 3 चरणों में सभी 22 जिलों में जिला परिषद और पंचायत मेंबर का मतदान हो चुका है। सबकी मतगणना एक साथ 27 नवंबर को होगी।

Exit mobile version