सोनीपत में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात शराब के नशे में मृतक के दोस्तों ने अंजाम दी थी।
जानकारी के अनुसार, सेवली गांव में कुछ साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में दोस्तों ने अपने ही दोस्त अनुज गुप्ता मूल निवासी भागलपुर, बिहार की हत्या कर दी।
अनुज गुप्ता जींस पर कलर करने वाली फैक्ट्री में काम करता था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एफएसएल, क्राइम टीम और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं जांच में पता चला है कि मृतक चार बच्चों का पिता था।
मृतक की पत्नी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और वारदात के कारणों की जांच में जुटी है। फिलहाल राई थाना पुलिस हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है।
