Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पहलवानों की लड़ाई के लिए अब खाप-पंचायतें संभालेगी मोर्चा, दो जून को होगी महापंचायत

सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत अब महिला पहलवानों की लड़ाई लड़ेगी। दो जून को कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में उत्तर भारत की सभी खापों व तपों की महापंचायत होगी, जिसमें आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा इस महापंचायत में सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ भी आंदोलन चलाने पर मंथन किया जाएगा। यह घोषणा सर्वजातीय सर्वखाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने मंगलवार को जींद में हुई सरपंचों की रैली में मंच से की।

सूबे सिंह समैण ने कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग आंदोलन कर रहे हैं। हमारी महिला पहलवान बेटियां, सरपंच, कर्मचारी, किसान, मनरेगा मजदूर अपने-अपने आंदोलन चलाए हुए हैं। इस प्रकार सरकार से अलग-अलग आंदोलन चलाकर जीतना मुश्किल है। यदि सरकार को झुकाना है तो हमें एक होकर आंदोलन करना पड़ेगा। इसके लिए दो जून को कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में सर्वजातीय सर्वखाप की महापंचायत होगी। इस महापंचायत में लोकतंत्र को बचाने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से बेटियों को न्याय दिलाने का एजेंडा होगा।

Exit mobile version