रोहतक, 2 सितंबर 2026। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) के प्रमुख श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में प्रदेश में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत HSNCB रोहतक यूनिट ने कलानौर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 7.94 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण पुत्र शमशेर, मूल निवासी गांव कापड़ो, जिला हांसी तथा हाल निवासी शाहसी मोहल्ला, वार्ड नंबर 9, कलानौर, रोहतक के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

HSNCB रोहतक यूनिट के प्रभारी निरिक्षक उमेश कुमार ने बताया की यूनिट के एएसआई दीपक के नेतृत्व में एक टीम थाना कलानौर एरिया मे गस्त पर थी। टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि अरुण शाहसी मोहल्ला, वार्ड नंबर 9, कलानौर में अपने घर के सामने गली में हेरोइन लेकर उसकी बिक्री के लिए मौजूद है।

सूचना के आधार पर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान अरुण पुत्र शमशेर के रूप में हुई। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ का शुद्ध वजन 7.94 ग्राम पाया गया।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज, सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

बरामदगी के संबंध में आरोपी अरुण के विरुद्ध थाना कलानौर, जिला रोहतक में FIR नंबर 250, दिनांक 01.09.2026, धारा 21(B)/61/85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के आधार पर हेरोइन की आपूर्ति के स्रोत एवं संभावित सप्लाई नेटवर्क के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

नशे के कारोबार की सूचना दें—पहचान रहेगी गोपनीय

HSNCB आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अवैध नशा कारोबार से संबंधित कोई जानकारी हो तो इसकी सूचना तत्काल HSNCB को दें।

टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1933

HSNCB हेल्पलाइन: 90508-91508

NCB MANAS पोर्टल: ncbmanas.gov.in

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!