Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नशेड़ी ने घर में लगाई आग:दो बार आगजनी से हजारों का सामान जलकर राख, मकान की छत गिरी

रोहतक के कलानौर के वार्ड नंबर 2 निवासी अंजू ने कलानौर थाना में दी शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। पीछे से उसके पति रामभज ने उसके घर पर बरामदे में रखी लकड़ियों व अन्य सामान में आग लगा दी। उस समय दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद रात करीब 10 बजे उसके पति ने दोबारा से घर में आग लगा दी।

अंजू ने आरोप लगाया कि रात को उसके पति ने घर के अंदर रखे सामान में आग लगाई। जिस कारण उसके घर की छत भी गिर गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। उसने आरोप लगाया कि उसका पति नशे का आदी है। वहीं, आग से घर में रखे दो दीवान, एक सोफा सेट, 2 ड्रेसिंग टेबल, 2 गद्दे, 4 प्लास्टिक कुर्सी, एक मैज, 5 रजाई, 2 छत के पंखे, एक कूलर, एक टीवी, एक अलमारी व अलमारी मे रखे 15000 रुपए, कपड़े व बच्चों के स्कूल ड्रेस तथा कॉपी-किताबें, एक पानी की टंकी जलकर राख हो गई।

आगजनी के बाद आरोपी व्यक्ति वहां से भाग गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सामान जलकर राख हो चुका था। महिला ने अपने पति के खिलाफ कलानौर थाने में शिकायत दे दी। शिकायत के आधार पर कलानौर थाना पुलिस ने आरोपी रामभज के खिलाफ आगजनी की शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version