Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

वीरवार को तीसरे दिन बामनाैली के युवक की लाश मिलने पर रेलवे ने अंडरपास में एंट्री की बंद

बहादुरगढ़ (Bahadurgarh): रेलवे अंडरपास में डूबे बामनौली के 45 वर्षीय जयकिशन की मौत पर केस दर्ज करने के बाद अब रेलवे पुलिस ने मामले में किस किस की लापरवाही है उसकी लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। इसमें रेलवे के अधिकारियों से लेकर इंजीनियरिंग विभाग के साथ-साथ कई ऐसे लोगों को गवाह के रूप में भी शामिल किया जा सकता है जिससे यह सिद्ध हो सके कि रेलवे अंडर पास के उद्घाटन से पहले आधी-अधूरी तैयारी के बीच ही उसे वाहनों व लोगों के लिए खोल दिया गया था।

इसमें बहादुरगढ़ के विधायक व उन लोगों को भी गवाह के रूप में शामिल किया जा सकता है जो कुछ दिन पहले अंडरपास में दौरा करके गए थे। उस समय अंडरपास लोगों के लिए खोला हुआ था व वाहनों का आना जाना जारी था। इससे यह साफ हो जाएगा कि बिना निर्माण कार्य पूरा किए ही कंपनी ने अंडरपास को खोल दिया था। इस मामले में जल्द ही रेलवे पुलिस मामले की जांच का काम शुरु करेगी। वहीं अब सुरक्षा के लिए अब अंडरपास के सामने लोहे के एंगल रखकर उसे बंद कर दिया है।

Exit mobile version