देश में नौतपा का आज पांचवां दिन है। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। नौतपा के चौथे दिन हरियाणा का सिरसा देश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पहले स्थान पर राजस्थान का चुरू है। वहां का अधिकतम तापमान 50.5 रिकाॅर्ड किया गया है

वहीं भीषण गर्मी के बीच दो जिलों में बारिश से बड़ी राहत मिली है। रोहतक में बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव दिखा और आसमान में बादल छाए। वहीं बूंदाबांदी भी हुई। काफी दिनों से लोग गर्मी के कारण परेशान थे, इसलिए बारिश का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट हुआ है गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं हिसार में भी दोपहर तीन बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहां सोनीपत और नारनौंद में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 मई रात से मौसम में बदलाव होने के असार हैं, जिससे 1 व 2 जून को राज्य में आंशिक बादलवाई, हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी

माैसम विभाग ने आज भी हरियाणा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। 31 व एक जून को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से थोड़ी राहत की उम्मीद है। इससे हरियाणा के एक-दो इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!