Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक:फुटपाथ से टकराते ही कंडक्टर अलर्ट हुआ; साढ़े 3 किलोमीटर संभाला स्टीयरिंग, बड़ा हादसा टला

करनाल के घरौंडा में हरियाणा रोडवेज की चलती बस में अचानक बस ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। बस ड्राइवर की तबीयत बिगड़ते ही बस फुटपाथ से टकरा गई। ड्राइवर ने बस को थोड़ा सा संभाला, लेकिन बस का कंडक्टर गड़बड़ी को पहचान चुका था। वह पिछली सीट से तुरंत आगे आया और बस का स्टीयरिंग संभाल लिया।

बस ड्राइवर का पैर एक्सीलेटर पर था। बस दौड़ती जा रही थी। बस में सवार कुछ युवकों ने ड्राइवर को सीट से हटाया और उसके बाद कंडक्टर ने स्टीयरिंग संभाला। बस में सवार सवारियों में अफरा-तफरी मच चुकी थी। करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर जाकर बस रुकी। तुरंत डायल-112 को कॉल किया गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की ERV में ही ड्राइवर को अस्पताल में पहुंचाया गया।बस परिचालक नरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे हरियाणा रोडवेज पलवल डिपो की बस सवारियों को लेकर फरीदाबाद के लिए रवाना हुई थी और जैसे ही बस अल सुबह करीब 2:00 बजे घरौंडा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने ओवर ब्रिज पर पहुंची तो अचानक ही बस ड्राइवर प्रताप की तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते प्रताप चलती बस में ड्राइवर सीट पर ही बेहोश हो गया। 

परिचालक नरेंद्र ने बताया कि वह उसके समीप ही परिचालक की सीट पर बैठा था और जैसे ही बस का संतुलन बिगड़ा और बस डिवाइडर पर चढ़ गई तो बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय करीब 20 सवारियां बस में मौजूद थी। परिचालक द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला और प्रताप का हाल-चाल जानते हुए झट से बस का स्टेरिंग थाम लिया। चलती बस को समान्य हालत में लाते  हुए बस सवारियों की मदद से प्रताप को ड्राइवर सीट से बाहर निकाला। 

Exit mobile version