हरियाणा के रोहतक जिले में एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने पीछे से एक ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे वह ऑटो पलट गया। ऑटो पलटते ही उसमें सवार हलवाई और कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हलवाई की मौत हो गई। वहीं घायल कारीगर उपचाराधीन है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मनीष ने बताया कि वह सल्हारा मोहल्ला रोहतक का रहने वाला है। वह हलवाई का काम करता है। 17 दिसंबर को वह अपने पिता संजय(45) और साथ में काम करने वाले कारीगर राम के साथ गांव भगवतीपुर में हलवाई का काम करने गए थे। शाम को पिता व कारीगर ऑटो में सवार होकर रोहतक के लिए चले थे। ऑटो को पिता चला रहे थे। इन दोनों के पीछे-पीछे वह खुद बाइक पर आ रहा था। जब वे हर्बल पार्क जीन्द रोड के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने पिता के ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता का ऑटो पलट गया और दोनों को गंभीर चोट लग गई। ऑटो में बैठे लोग भी घायल हुए।

मनीष पिता व कारीगर को आनन-फानन में एंबुलेंस में पीजीआई ले गया, जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। मृतक हलवाई संजय तीन बेटों का पिता था। उसका 21 वर्षीय बेटा मनीष, 18 वर्षीय बेटा प्रवीन व 17 वर्षीय बेटा अमित है। तीनों बेटे अविवाहित हैं। पत्नी भतेरी गृहिणि है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!