Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे पांच दिन से नहीं आ रहा पीने का पानी, पानी की किल्लत से स्कूल वालों को भी करनी पड़ी छुट्टी

रोहतक। शहर के सबसे महंगे बाजार किला रोड की बदहाली खत्म नहीं हो पा रही है। पांच दिन से पेयजल लाइन टूटी पड़ी है। साफ पानी घर व दुकानों में आने के बजाय सीवर में बह रहा है। सोमवार को जबरन जैन स्कूल में आए 250 छात्रों को वापस घर भेजना पड़ा।
शाम को आरसीसी का नाला न बनने से व्यापारियों का सब्र जवाब दे गया और सड़क पर आ गए। मौके पर गई निगम की टीम को खरी-खोटी सुनाई है। निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने इंजीनियरिंग ब्रांच से पूरी रिपोर्ट मांगी है। कहा है कि अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी।

नगर निगम की तरफ से बाजार के सुंदरीकरण के लिए 1 करोड़ 40 लाख रुपये में नाला व सड़क बनाई जानी है। बिजली के खंभे सड़क किनारे लगेंगे। ठेकेदार की तरफ से पश्चिम दिशा का नाला बना दिया गया है, अब पूर्व दिशा के नाले का निर्माण चल रहा है।
व्यापारियों ने बताया कि पांच दिन पहले नाले की खोदाई करते समय पेयजल लाइन का पाइप बुलडोजर से टूट गया। अब उस पाइप को ठीक नहीं किया गया। पीने का पानी गटर में बह रहा है। प्रीत विहार,एकता कॉलोनी कलालान मोहल्ला, मंदिर वाली गली, किला रोड बाजार व प्रताप मोहल्ले में पानी की किल्लत बनी हुई है।

Exit mobile version