Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के डॉ. मोहित दुआ ने रचा इतिहास, दिल्ली ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी में चुने गए

रोहतक के डॉ. मोहित दुआ ने रचा इतिहास, दिल्ली ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी में चुने गए

रोहतक। चिकित्सा जगत में रोहतक के लिए गर्व का क्षण है। PGIMS रोहतक में DMS (डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट) एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. मोहित दुआ ने दिल्ली ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (DOA) की एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब रोहतक से किसी चिकित्सक को दिल्ली ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी में जगह मिली है। खास बात यह रही कि डॉ. मोहित दुआ ने सभी श्रेणियों में सर्वाधिक 840 वोट हासिल किए।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल PGIMS रोहतक बल्कि पूरे रोहतक शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान और इस उपलब्धि को रोहतक के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

डॉ. मोहित दुआ की इस सफलता पर चिकित्सा जगत के लोगों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयां दी जा रही हैं।

Exit mobile version