पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रोहतक के चिकित्सा अधीक्षक पद का कार्यभार गुरुवार को डॉ कुंदन मित्तल ने संभाल लिया है।
कार्यभार ग्रहण करने से पहले डॉ. कुंदन मित्तल कार्यकारी निदेशक और डीन पीजीआईएमएस डॉ अशोक चौहान से मिलने पहुंचे।
डीन एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. अशोक चौहान ने डॉ. कुंदन मित्तल को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके अनुभव से पीजीआईएमएस में मरीज सेवाओं में और सुधार होगा। डॉ. कुंदन मित्तल ने कहा कि वह सभी के साथ मिलकर कार्य करेंगे ताकि मरीजों और उनके परिजनों को अच्छी सुविधाएं मिल सकें। डॉ सुखबीर सिंह ओर डॉ वीरेंद्र ने भी डॉ कुंदन को बधाई दी।
