Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा विधान में डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा डिप्टी स्पीकर बने, हुड्‌डा बोले- विज-ढांडा को कसके रखना, सदन अच्छा चलेगा

हरियाणा में आज विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई है, जिसमें रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर दिलाई गई है। दूसरी तरफ विधानसभा सत्र की कार्यवाही के पहले दिन अनिल विज और भुपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच बहस देखने को मिली। रनाल की घरौंडा सीट से तीन बार विधायक हरविंदर कल्याण को विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।  

डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा डिप्टी स्पीकर बने

इसराना से विधायक और कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जींद से विधायक कृष्ण मिड्‌ढा के डिप्टी स्पीकर बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। इसे बाद सभी विधायकों ने सर्वसम्मति ने मिड्‌ढा को डिप्टी स्पीकर चुन लिया।

दरअसल,  विधानसभा सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। जिसकी शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके बाद प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सबसे वरिष्ठ विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई और फिर कादियान ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधायक पद की शपथ ली, वह लाडवा सीट से विधायक है। सीएम के शपथ लेने के बाद उनके सभी 13 मंत्रियों ने शपथ ली। वहीं कांग्रेस के  सभी विधायकों और इनेलो के विधायक ने भी शपथ ली। 

कादियान ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले CM नायब सैनी ने विधायक पद की शपथ ली। इसके बाद मंत्रिमंडल ने शपथ ली। इस दौरान श्रुति चौधरी, मनदीप सिंह चट्‌ठा, आफताब अहमद, भारत भूषण बत्रा, अर्जुन चौटाला, अकरम खान ने अंग्रेजी में शपथ ली।

कृष्ण बेदी, जगमोहन आनंद, रामकुमार कश्यप, ओमप्रकाश यादव, लक्ष्मण यादव और घनश्याम दास अरोड़ा ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा जरनैल सिंह व शीशपाल केहरवाला ने पंजाबी और मोहम्मद इलियास ने उर्दू में शपथ ली।

खबरों की मानें, तो विधानसभा सत्र की कार्यवाही के पहले दिन जैसे ही नए स्पीकर हरविंदर कल्याण के नाम का ऐलान हुआ तो सैनी के मंत्री अनिल विज और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा में बहस हो गई। अनिल विज ने कहा कि आपके पास जो कुछ था प्रदेश की जनता ने उस पर काटा लगा दिया है। इस पर हुड्‌डा खड़े हो गए और उन्होंने कहा कि मैं पहले दिन विवाद नहीं चाहता। यह गलत तरीका है। हुड्‌डा ने कहा कि नए स्पीकर महोदय, दो आदमियों को जरा कस के रखना। सदन अच्छा चलेगा। इनमें एक महीपाल ढांडा और दूसरा अनिल विज है। 

Exit mobile version