Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

डॉ. अमित आर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर नियुक्त रह चुके हैं मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार

हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के दस साल तक मीडिया एडवाइजर रह चुके अमित आर्य को दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने इसको लेकर ऑर्डर जारी किए हैं।

अमित आर्य इससे पहले भारत सरकार में इन्फार्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट मिनिस्ट्री में सलाहकार भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ रहकर अपनी सेवाएं दी थीं।

Exit mobile version