Rohtak: रोहतक में महिला के साथ दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामना आया है। पानीपत के गांव सौदापुर की रहने वाली महिला के साथ सास-ससुर ने मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसको बेटी पैदा हुई तो वह अपने मायके ही रहेगी। इतना ही नहीं आरोपी फौजी पति ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। ससुराल वाले मारपीट कर उसे पानीपत उसके मायका छोड़ गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी फौजी पति समेत सास-ससुर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुराना आद्यौगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह गांव सौदापुर की रहने वाली है। उसकी शादी नवंबर 2020 को रोहतक के गांव चिड़ी के रहने वाले कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। एक महिला ने बताया कि उसका पति कुलदीप आर्मी में है। जोकि दहेज की मांग के लिए जान से मारने की धमकी देने समेत जहर पिलाने की धमकी देता है। सास-ससुर और पति उससे कई बार मारपीट कर चुके हैं। उसके बालों से पकड़कर घर में घसीटते हुए उससे मारपीट करते हैं।
महिला ने बताया कि वह गर्भवती थी। उसकी डिलीवरी 2 अक्टूबर के आस-पास हुई है। ऐसे समय में भी उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट कर उसे उसके मायका सौदापुर छोड़ कर चले गए। आरोपियों ने उससे दस्तावेज भी छीन लिए। विरोध करने पर पति ने गोली मारने की भी धमकी दी। सास-ससुर ने भी मारपीट की। साथ ही धमकी दी की अगर लड़की पैदा की तो अपनी मायका ही रहेगी। पति ने भी धमकी दी कि वह फौजी है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
