Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में घरेलू कलह ने ली 2 बच्चों के पिता की जान; परिजनों ने बहू पर लगाए संगीन आरोप– बोले यह हत्या है, बहू करती थी टॉर्चर

रोहतक के सेक्टर-4 में 2 बच्चों के पिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब उसकी पत्नी होली पर अपने मायके दिल्ली गई हुई थी। वहीं मृतक के पिता ने मृतक की पत्नी व सुसराल वालों पर तंग करने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जिस समय रवि ने घर में फांसी लगाई, उस समय उसकी पत्नी नेहा होली मनाने के लिए अपने मायके दिल्ली गई हुई थी।

संजय ने बताया कि उसका बेटा रवि (28) सेक्टर-4 स्थित जिमखाना क्लब में नौकरी करता था और वहां पर ही रहता था। उसकी पुत्रवधू नेहा का फोन आया और उसने बताया कि रवि ने सुसाइड कर लिया है। जैसे ही बेटे की मौत की सूचना मिली तो वे टूट गए और रोने लगे। इसका पता लगने के बाद वे रोहतक पहुंचे।

संजय ने बताया कि जब वे पहुंचे तब तक जिस कमरे में रवि ने फांसी लगाई हुई थी उसका शीशा तोड़ रखा था। हालांकि रवि फांसी के फंदे पर ही लटका हुआ था। लेकिन फांसी पर लटके रवि को देखकर यह नहीं लगता कि उसने सुसाइड किया है। क्योंकि रवि काफी नीचे लटक रहा था और एक पांव बेड पर था। ऐसे में कोई फांसी नहीं लगा सकता।

उन्होंने बताया कि रवि की शादी 3 दिसंबर 2017 में नेहा के साथ हुई थी। रवि को 2 बेटे हैं। संजय ने बताया कि दोनों पोतों को उन्होंने ही अपने पास रखा और पाला है। रवि की पत्नी बच्चे थोड़े बढ़े होने के बाद लेकर चली गई। रवि को उसकी पत्नी मकान बनाने व जेल भेजने की धमकी देती रहती थी। जिसके कारण वह परेशान भी रहता था।

संजय ने बताया कि उन्हें तीन बच्चे हैं। दो बेटे व एक बेटी, रवि बड़ा बेटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे रवि के ससुराल वाले भी उसे तंग करते थे। यहां तक कि पहले केस भी किया था, जिसके कारण उसे जेल भी जाना पड़ा था। वहीं अब भी तंग कर रहे थे। जिसके कारण रवि ने यह कदम उठाया।

अर्बन एस्टेट पुलिस थाना के SHO प्रह्लाद सिंह ने बताया कि जिस समय रवि ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया, उस समय घर पर उसकी पत्नी नेहा भी नहीं थी। नेहा होली के त्योहार पर अपने मायके गई हुई थी। पीछे से रवि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Exit mobile version