स्थानीय शिवम एनक्लेव में गलियों में आवारा कुत्तों की भरमार हो रही है इन कुत्तों ने आतंक मचा रखा है।
कोई भी व्यक्ति पैदल या साइकल पर रात तो रात दिन में भी यदि इन गलियों से गुजरता है तो यह कुत्ते पीछे पड़ जाते है।
एक बुजुर्ग महिला व बच्चे को काट चुके है।
रात को चौकीदार के पीछे पड़ जाते है।
कोई स्कूटर या गाड़ी से निकलता है तो भी पीछे पड़ जाते है जिस वजह से एक्सीडेंट होने का खतरा रहता है।
स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई है की इन से छुटकारा दिलवाया जाय परंतु कोई कार्यवाही नहीं होती।
हम लोग भय व आतंक के वातावरण में रहने को मजबूर हो रहे है जबकि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक के जन माल की सुरक्षा की गारंटी देता है और नगर निगम का भी दायित्व है इन कुत्तों से सभी नागरिकों की रक्षा करके इनसे छुटकारा दिलवाना।
एक बार फिर से प्रशासन से मांग है की इन गली के आवारा कुत्तों को पकड़ कर कही जंगल में छोड़ दिया जाए व हमे इनसे निजात दिलवाई जाएं ताकि लोग अमन शांति के साथ रह सके।
