Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू:6 कमेटियां गठित, चयनित अभ्यर्थियों को 11 और 12 सितंबर को पंचकूला बुलाया

पंचकूला | HPSC PGT Computer Science भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को लेकर शिक्षा विभाग ने जरूरी जानकारी जारी की है. हरियाणा लोक सेवा आयोग की विज्ञापन संख्या 23/2026 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की दस्तावेज जांच अब तय कार्यक्रम के अनुसार होगी. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने इस संबंध में शेड्यूल और जरूरी दिशा- निर्देश जारी किए हैं. चयनित अभ्यर्थियों को 11 और 12 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे उत्कर्ष सोसाइटी, सेक्टर- 2, पंचकूला कार्यालय में उपस्थित होना होगा.

विभाग ने अभ्यर्थियों के क्रमांक के अनुसार जांच की व्यवस्था की है. पूरी प्रक्रिया के लिए 6 कमेटियां बनाई गई हैं. मेवात कैडर के 9 कैंडिडेट का वेरिफिकेशन शनिवार 12 सितंबर को किया जाएगा.

वेरिफिकेशन के दौरान 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के मूल दस्तावेज दिखाने होंगे. पोस्ट ग्रेजुएशन में M.Sc./MCA/B.Tech कंप्यूटर साइंस से संबंधित प्रमाणपत्र के साथ B.Ed. और HTET/STET पास प्रमाणपत्र भी लाना अनिवार्य है. SC, BC, EWS, ESM और PWD श्रेणी के अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम एवं वैध श्रेणी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा. हरियाणा निवास (Domicile) प्रमाणपत्र भी मूल रूप में साथ रखना होगा. सभी मूल दस्तावेजों की एक सेट सेल्फ- अटेस्टेड फोटोकॉपी जमा करनी होगी.

अभ्यर्थियों को विभाग के नोटिस के साथ जारी प्रोफॉर्मा को हस्तलिखित रूप में भरकर लाना है. प्रोफॉर्मा का क्रमांक 13 खाली रखना होगा क्योंकि इसे जांच कमेटी ही भरेगी. विभाग ने उम्मीदवारों को तय समय से कम- से- कम 30 मिनट पहले स्थल पर पहुंचने की सलाह दी है.

Exit mobile version