Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक PGI के डॉक्टर और स्टाफ पहनेंगे आईकार्ड, आसानी से पहचान सकेंगे तीमारदार

रोहतक अगर आप पीजीआईएम में इलाज कराने जा रहे हैं तो डॉक्टर से लेकर कर्मचारी के गले में आईकार्ड देखकर आसानी से पहचान सकेंगे, ताकि कोई अन्य व्यक्ति किसी भी प्रकार का झांसा देकर आपको गुमराह नहीं करेगा। क्योंकि पीजीआईएमएस प्रशासन ने डॉक्टरों से लेकर स्टाफ के सभी कर्मचारियों को गले में आईकार्ड और यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य कर दिया है। पीजीआई में मरीज को कोई बाहरी व्य​क्ति लालच देकर गुमराह नहीं करे। इसलिए इस व्यवस्था को लागू किया है। इसकी अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे। पीजीआई प्रशासन ने परिसर में बाहरी लोगों पर रोक लगा दी है। अब सभी यूनिफॉर्म और गले में आईकार्ड डालकर ही ड्यूटी करेंगे। एमएस डॉ. कुंदन मित्तल ने बताया कि आदेश जारी कर दिया है। अब डॉक्टर और स्टाफ यूनिफॉर्म और आईकार्ड पहनकर आएंगे।

Exit mobile version