Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की छात्रा का अपहरण करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार:संबंध बनाने के विरोध में की पिटाई, पीड़िता बोली- 7 माह से करता था परेशान

रोहतक पीजीआई में BDS छात्रा को का अपहरण करके मारपीट करने वाले आरोपी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी डॉक्टर को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। वहीं इससे पहले मामले का पता लगते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी रोहतक पीजीआई में पहुंचे थे। जिन्होंने अधिकारियों से इस मामले में फीडबैक लिया और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पीड़िता का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पीड़िता अपने घाव दिखाती नजर आ रही है। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर उससे शादी करने का दबाव बना रहा। जबकि वह इससे इनकार कर रही थी। पीड़ित छात्रा बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की फर्स्ट ईयर की छात्रा है। वहीं, एनाटॉमी विभाग का रेजिडेंट डॉक्टर मनिंदर छात्र-छात्राओं को पढ़ाता है। खुद पीजीआईएमएस से एमडी की डिग्री कर रहा था, जिसे अब हेल्थ यूनिवर्सिटी ने कैंसिल कर दिया है।

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि 16 अगस्त की शाम को आरोपी मनिंदर ने मेडिकल कैंपस से उसे अगवा कर लिया। रात को वह उसे अंबाला और चंडीगढ़ घुमाता रहा। आरोप है कि डॉक्टर ने शादी और संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर को बुरी तरह पीटा। पिटाई से शरीर पर चोट के निशान बन गए। इसके बाद 17 अगस्त की शाम तकरीबन 3.30 बजे छात्रा को पीजीआईएमएस के गेट पर फेंककर फरार हो गया। इसके बाद छात्रा ने घटना की सूचना परिजनों को दी। उन्होंने पीजीआईएमएस प्रशासन और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि सीनियर डॉक्टर 7 माह से पीछे पड़े हुए था। जब भी उनको बोलती कि उनके साथ नहीं रहना है तो मारपीट और टॉर्चर करता। उसका सामान छीन लिया जाता। यही नहीं सीनियर डॉक्टर धमकी देता कि अटेंडेंस शॉर्ट कर देंगे। परीक्षा में नहीं बैठने देंगे।

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद वकील और परिजनों के सामने छात्रा की काउंसिलिंग कराई। इसके अलावा छात्रा का मेडिकल भी कराया गया, फिर छात्रा के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए।

Exit mobile version