Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

क्या आप जानते है फिटकरी के प्रकार और घरेलू उपाये

हम सबके घरों में फिटकरी रखी हुई पाई जाती है,लोग इसे अन्य कई रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। लेेकिन क्या आप फिटकरी के औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं?क्या आपको मालूम है कि यह छोटी सी दिखने वाली फिटकरी आपके कितने काम आ सकती है?

तो चलिए जानते हैं फिटकरी के तमाम प्रयोग और उत्पत्ति के बारे में

फिटकरी आमतौर पर दो तरह की होती है। एक लाल और एक सफे,इसका प्रयोग हम तमाम तरह से कर सकते हैं।

फिटकरी के घरेलू उपाये :

1.चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में मददगार:बढ़ती उम्र के साथ अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां आ गई हैं तो आप फिटकरी के पानी का प्रयोग से सहायता पा सकते हैं। यह झुर्रियां में आपके बहुत काम आती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए फिटकरी के एक बड़े टुकड़े को पानी में डुबोकर चेहरे पर हल्के हाथों से मलना चाहिए। फिर कुछ देर बाद साफ पानी से चेहरा धो लीजिए। इससे झुर्रियां कम होने लगेंगी।

2.चोट लग जाने पर:फिटकरी का प्रयोग हम चोट व घाव आदि में कर सकते हैं। अगर आपको कहीं कोई चोट लग जाए या फिर घाव हो गया हो,जिसमें से लगातार खून आ रहा हो,तो आप उस घाव को फिटकरी के पानी से धो सकते हैं। इसके तुरंत प्रभाव से खून बहना बंद हो जाएगा.इसमें मौजूद एंटीबैक्टेरियल गुण बहुत सहायक साबित होते हैं।

3.दांतों की समस्या का कारगर समाधान:दांतों की समस्या में भी फिटकरी कारगर है। इसमें मिलने वाले एंटीबायोटिक व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण दांतो में दर्द,सूजन व बदबू आदि परेशानियों से राहत दिलाते हैं। फिटकरी एक प्राकृतिक माउथवॉश के रूप में भी कार्य करती है। इसके पानी से आप गरारे भी कर सकते हैं।

4.सिर की गंदगी और जुंओं को मारने का घरेलू उपाय:अगर आपके सिर में गंदगी की वजह से जुएं पड़ गई हैं। तो आप फिटकरी आपकी मदद कर सकती है। अपने बालों को आप फिटकरी के पानी से धो सकते हैं। फिटकरी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण जुंएं मर जाते है।

5.पसीने की बदबू दूर करने के लिए:पसीने की बदबू से निजात पाने में भी फिटकरी आपके बहुत काम आ सकती है। अगर आप पसीने की परेशानी से गुजर रहे हैं। अगर आपको भी बहुत पसीना आता है तो फिटकरी का एक महीन चूर्ण बना लें। इसे नहाने से पहले कुछ मात्रा में पानी में डाल दें। ऐसा करने से आपकी पसीने की बदबू की समस्या दूर हो जाएगी।

Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version