Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आप का भी है जनधन खाता ?तो आपके के लिए काम की खबर, देरी करने से होगा नुकसान इसलिए फटाफट करें चेक!!

केंद्र सरकार की तरफ से कई विशेष योजनाएं चलाई जाती हैं, जिसमें सरकार ग्राहकों को कई लाभदायक सुविधाएं देती है। जनधन खाता भी इन्हीं में से एक है। अगर आपने भी ये सरकारी खाता खुलवा रखा है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। केंद्र सरकार ने इस अकाउंट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। आइए आपको बताते हैं कि अब तक देशभर में कितने करोड़ ग्राहक इस खाते का लाभ उठा रहे हैं और इसमें आपको कौन-कौन सी सुविधाएं प्राप्त होती है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जनधन योजना में अब तक 46.25 करोड़ अकाउंट खुल चुके हैं। इसके साथ ही इन खातों में 1.74 लाख करोड़ रुपये Deposit भी हो चुके हैं।पंजाब नेशनल बैंक ने भी ट्वीट करके बताया है कि जनधन खाते में ग्राहकों को 6 तरह की खास सुविधाएं प्रदान की जाती है, कोई भी ग्राहक इस योजना का लाभ उठा सकता है।

इन 6 सुविधाओ का उठा सकते हैं लाभ

  1. आसानी से कर सकते हैं पैसा स्थानांतरण
  2. Overdraft फेसिलिटी
  3. पेंशन और Micro Insurance
  4. डिजिटल पेमेंट्स
  5. Free Rupey डेबिट कार्ड
  6. एक्सीडेंटल इंश्योरेंस
  7. आपको बता दें इस सरकारी Account के माध्य्म से ही सरकार ग्राहकों को पीएम किसान जैसी योजनाओं का पैसा सीधे खाते में पहुँचाती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कवर का लाभ उपलब्ध होता है।

इस योजना के 8 साल वर्ष पूरे होने पर सेंट्रल गवर्नमेंट ने बैंकों को पहले ही सूचना दे दी थी कि अब से पात्र जनधन खाताधारकों को सूक्ष्म बीमा कवर की सुविधा भी मिलेगी

आप इस सरकारी खाते को प्राइवेट या फिर पब्लिक सेक्टर या फिर सरकारी बैंक में कहीं पर भी खुलवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि आपके पास पहले से ही कोई सेविंग्स अकाउंट है तो आप अपने उस खाते को भी जनधन खाते में Change कर सकते हैं। इस अकाउंट को ओपन कराने के लिए आपकी आयु 10 साल या फिर उससे अधिक होनी चाहिए।

Exit mobile version