Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अपनी आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करे यह काम: मिलेगा भरपूर फायदा

आजकल के दौर में जीवन बेहद बदल गया है.लोगों को समय और वातावरण बदलने के बहुत नुक़सान उठाने पड़ रहे हैं.पहले लोग कितने स्वस्थ और हष्ट-पुष्ट रहा करते थे.उनके शरीर में किसी तरह की कोई कमी पैदा नहीं होती थी.लेकिन आज ये हालत है कि हर दूसरा व्यक्ति चश्मा पहने घूमता है.तकरीबन हर किसी की आँखें कमज़ोर होती जा रही हैं.इसमें कुछ खान-पान और कुछ टेक्नोलजि का रोल है.लोग कंप्यूटर व फोन आदि पर लगातार काम करते रहते हैं या मनोरंजन के लिए उनका इस्तेमाल करते हैं.ऐसे में इनसे निकलने वाली हानिकारक किरणें आँखों पर पड़कर उन्हें कमज़ोर बनाती रहती हैं|

तो चलिए आज आपको बताते हैं आँखों की रौशनी बढ़ाने का एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा.इसके इस्तेमाल से आपकी आँखों की कमज़ोरी दूर होगी और इनकी रौशनी बढ़ने लगेगी|

इसे बनाने की ज़रूरी सामग्री:-

* Fennel Seeds(सौंफ) – 1/2 Bowl

* Almonds (बादाम) – 1 Bowl

* Candy Sugar / Dhaga Mishri (धागा मिश्री)

‘ सफेद मिर्च / Black Pepper ( काली मिर्च) – 1 Spoon * (Optional)

बनाने की विधि:-

1.सबसे पहले आप एक कटोरी सौंफ लेकर उसे पैन में हल्का हल्का भून लें

2.अब एक कटोरी बादाम लेकर उनको भी पैन में चटकने तक रोस्ट कर लें.

3.अब दोनों को एक एक करके मिक्सर से पीस लीजिए और एक बर्तन में साथ डालकर मिक्स कर लें

4.फिर इसमें धागे वाली मिसरी पीस कर मिला दें.

5.आप सफेद या काली मिर्च का मिश्रण में इनमें मिला दीजिए.

6.अब आपको इन चारों चीजों का पाउडर मिल जाएगा.

इस तरह आपका आँखों की रौशनी बढ़ाने का अचूक और कारगर नुस्खा तैयार है.इसे आप सुबह गर्म पानी या दूध के साथ एक चम्मच ले सकते हैं.वहीं चाहें तो रात में सोने से पहले भी इसका सेवन किया जा सकता है.

Exit mobile version