Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दुल्हन को छूना नहीं! सात फेरों के बाद लड़की के पिता ने रखी अजीबोगरीब शर्तें तो टूट गई शादी

यूपी के झांसी जिले में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर लड़की के मुंह बोले पिता ने शादी के बाद विदाई में तीन शर्तें रखीं। इम शर्तों को सुनने के बाद न सिर्फ दूल्हा का परिवार इन तीन शर्तों से विदाई में दुल्हन को ले जाने को तैयार है तो ही लड़की की विदाई होगी। इसमें तो एक शर्त ये भी थी कि दूल्हा और दूल्हन शादी के बाद आपस में शारीरिक संबंध नहीं बना सकते है।

मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो झांसी के रुआसागर इलाके में एक सिनौरा गांव हैं जहां का दूल्हा निवासी है और उसकी शादी गुरसरांय इलाके की लड़की से होनी थी। हालांकि, शादी की तारीख पहले से तय हो रखी थी और 6 जून को लड़की के घर बारात आई। दोनों ही घरों में खुशियों का माहौल था, लेकिन शादी के बाद विदाई के वक्त मुंह बोले पिता की शर्त से दूल्हे के परिवार वाले सोच में पड़ गए।

शादी में बारात का आगमन हुआ, टीका, जयमाला और मंडप में सात फेरे भी हुए, लेकिन जब विदाई का समय आया तो दुल्हन ने अपने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। लोग सोच में पड़ गए कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। इसका कारण यह था कि मुंह बोले पिता ने दूल्हे और परिवार वालों के सामने तीन शर्तें रखी। पहली शर्त थी कि दूल्हा दुल्हन के साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बना सकता। दूसरी शर्त में यह था कि दुल्हन अपने साथ अपनी छोटी बहन को साथ लेकर जाएगी और तीसरी और सबसे आखिरी शर्त यह थी कि मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल जा सकेगा और उसे कोई रोक नहीं सकता।

इन तीन शर्तों के बारे में जानने के बाद दूल्हे के पिता ने मानने से इनकार कर दिया. जिससे दुल्हन को यह सही नहीं लगा और गुस्से में ससुराल जाने से इनकार कर दिया और मुंह अपने मुंह बोले पिता के घर गुरसरांय चली गई।

Exit mobile version