पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय मे साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे है इस बारे में जागरूक रहे। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लोन एप के माध्यम से ठगी कर रहे है। साइबर अपराधी ऑनलाईन एप के माध्यम से लोन देने का लालच देकर आप को ठगी का शिकार बनाते है। अगर आप ऑनलाइन किसी एप से लोन ले रहे है तो सावधान रहे, क्योकि पहले ये एप चंद मिनट में ऑनलाइन लोन देते हैं और लोन अप्रूवल करवाने के नाम पर एप्लीकेशन इंस्टॉल करवा कर फोन हैक कर लेते हैं इसके बाद फोन से सभी निजी डेटा भी चुरा लेते हैं इसके बाद लोन लेने वाले ग्राहक के परिजनों दोस्तों को अश्लील मैसेज भेज कर लोन लेने वाले ग्राहक को ब्लैकमेल किया जाता है क्योकि आजकल युवा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। लोन लेने बारे विज्ञापन सामने आते है तो ऐसे में युवा 3 से 10 हजार तक के लोन मामूली छोटे लोन समझ कर ले लेते हैं और बिना कहीं जाए बैठे-बैठे मोबाइल में से लोन अप्रूवल हो जाता है, लेकिन कई बार उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ जाती है।
उन्होने कहा कि हर किसी एप्लिकेशन से लोन नहीं लेना चाहिए और लोन लेने से पहले सभी शर्तो को पढ़ना चाहिए क्योकि लोन अप्रूवल करवाने के लिए एप्लीकेशन इंस्टॉल करवा कर हैकर आपके फोन का सारा डाटा चुरा लेते है इन चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। इसके साथ ही मनी ट्रांसफर एप्लीकेशन (गुगल पे, फोन पे) इत्यादि को सावधान पूर्वक प्रयोग करे। याद रहे जब भी आप इन एप्स के द्वारा अपने बैंक की पिन डाल रहे है तो पैसा आपके खाते से किसी दूसरे के खाते में जा रहा है और इन एप्स के माध्यम से प्राप्त मनी रिक्वेस्ट इत्यादि पर क्लिक ना करे इसे तुरन्त डिलिट करे दे। इसके अलावा किसी व्यक्ति के द्वारा बताये गये किसी भी ऑफर या किसी प्रकार के लालच मे न फसे। साइबर अपराधो बारे जागरूक करते हुए कहा कि जैसे जैसे डिजिटल टेक्नोलॉजी बढ़ रही है वैसे-2 साइबर अपराध भी बढ़ रहा है हमें यह नहीं पता होता कि कौन व्यक्ति हमारे साथ साइबर अपराध को अंजाम दे सकता है। इसलिए साइबर धोखाधडी से खुद को बचाकर रखें किसी भी प्रकार के अन्जान व्यक्ति के साथ बातचीत ना करें और ना ही किसी के बहकावे में ना आए। कोई भी प्राप्त ओ.टी.पी. किसी के साथ साझा ना करे। इसके अलावा आजकल बहुत सारे मैसेज या ईमेल लिंक प्राप्त होते इस प्रकार के अनजान लिंक इत्यादि पर क्लिक ना करे इन्हे तुरंत डिलीट कर दे।
अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तुरंत नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज करवाये जितनी जल्दी हो सके तुरंत कंप्लेंट न. 1930 या कंप्लेंट पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाये और इसके अलावा नजदीक पुलिस स्टेशन में जाकर साइबर हेल्प डेस्क की मदद ले।
