Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बेडरुम में भूलकर भी न लगाएं बंद घड़ी, हो सकता है भारी नुकसान!!

घड़ी भी घर में कई लोगों ने लगाई होती है। जब भी समय देखना हो तो सबसे पहले नजर घड़ी पर ही पड़ती है। घर में लगी घड़ी समय के अलावा भी कई ओर संकेत देती है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, कभी भी बंद घड़ी बेडरुम में नहीं रखनी चाहिए। बंद घड़ी रखने से आपकी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घड़ी के लिए भी वास्तु शास्त्र में कुछ टिप्स बताए गए हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में…

आर्थिक तंगी का करना पड़ सकता है सामना: 

मान्यताओं के अनुसार, यदि घर में बंद घड़ी पड़ी है तो आपको पैसे से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको कई ओर समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपकी घड़ी खराब हो गई है तो उसे तुरंत ठीक करा लें। 

बंद घड़ी होती है अशुभ: 

कई बार घड़ी दीवार पर लगी हुई ही बंद हो जाती है। घर में बंद घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। बंद घड़ी आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं खड़ी कर सकती है। इसलिए इसे तुरंत दीवार से हटा लें। 

बन सकती है बीमारी का कारण: 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बंद घड़ी के कारण आपके घर में बीमरियों का वास भी रह सकता है। इसके कारण आपका इलाज में भी ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। इसलिए बंद घड़ी कभी भी कमरे में या घर में नहीं रखनी चाहिए। 

दरवाजे पर न लगाएं घड़ी: 

घर में जब भी आप घड़ी लगाएं तो इस बात का भी खास ध्यान रखें कि घड़ी दरवाजे के ऊपर न लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दरवाजे पर घड़ी लगाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

दक्षिण दिशा में न लगाएं घड़ी: 

घर की दक्षिण दिशा में भी भूलकर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। दक्षिण दिशा ठहराव की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में घड़ी लगाना भी अशुभ मानी जाती है। इससे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। इसके अलावा घर की तरक्की भी रुक सकती है। 

Exit mobile version