धर्मेन्द्र सिंह निगम आयुक्त रोहतक ने बताया कि रोहतक शहर में सरकारी कार्यालयो के आस-पास काफी रेहड़ी/फड़ी खड़ी रहती है व प्रायः देखने में आया है कि आमजन द्वारा अपने निजी वाहनों को गैर पार्किंग क्षेत्र में खड़ा कर दिया जाता है जिससे वहा पर अव्यवस्था फैल जाती है जिससे सड़को पर जाम की स्थिति उत्पन हो जाती है।
नगर निगम, रोहतक क्षेत्र के सभी शहरी पथ विक्रेताओं वालों को सूचित किया जाता है कि वे सरकारी कार्यालयों के आस-पास अपनी रेहड़ी/फड़ी लगाना वर्जित हैं। दिनांक 12.04.2024 से नगर निगम की टीमें निगम क्षेत्र में निरीक्षण करेंगी तथा वर्जित क्षेत्र में रहेड़ी/फड़ी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्व जुर्माना लगाया जायेगा व नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगें। इसके अतिरिक्त आमजन से भी अपील है कि वे भविष्य में निजी वाहनों को केवल पार्किंग क्षेत्र में ही खड़ा करें अन्यथा नगर निगम व पुलिस विभाग द्वारा सम्बन्धित पर जुर्माना लगाया जायेगा व नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगें।
आमजन व पथ विक्रेताओं से अपील है कि वे वर्जित क्षेत्र में रहेड़ी/फड़ी व वाहन खड़ा ना करें तथा रोहतक शहर को जाम मुक्त शहर बनाने में नगर निगम, रोहतक का सहयोग करें।
