Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 31 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी:सरकार ने नए आदेश जारी किए, पहले 1 नवंबर की घोषणा की थी

हरियाणा सरकार ने दीपावली का अवकाश 1 नवंबर (शुक्रवार) के बजाय 31 अक्टूबर (गुरुवार) को घोषित किया है। हरियाणा सरकार की तरफ से नए आदेशों को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। नए आदेशों के मुताबिक प्रदेश सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक और अन्य संस्थाओं में 31 अक्टूबर को दीपावली त्योहार के अवसर पर राजपत्रित अवकाश रहेगा।

बता दें कि दीपावली के अवकाश को लेकर 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी।

Exit mobile version