Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक कोर्ट में दिव्या की VC से पेशी:1 अक्टूबर को होगी सुनवाई; सेशन कोर्ट पहुंचा मामला, आरोप तय किए जाएंगे

रोहतक जिले के गांव डोभ निवासी मगन सुहाग सुसाइड केस में आरोपी पत्नी दिव्या की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेशी हुई। निचली अदालत से अब मामला सेशन कोर्ट में पहुंच गया है और अगली तारीख 1 अक्टूबर की लगाई गई है, जिसमें दिव्या के ऊपर आरोप तय किए जाएंगे।

गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने 18 जून को एक वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर फांसी का फंदा लगा लिया था। वीडियो में मगन ने अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या और महाराष्ट्र पुलिस में सिपाही दीपक को दोषी ठहराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिव्या को गोवा से गिरफ्तार किया, जबकि दीपक को हाईकोर्ट से राहत मिल गई। जिसके कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।

मगन सुसाइड केस में आरोपी बनाए गए दीपक की जमानत याचिका पर कल यानि 4 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें उसकी जमानत को जारी रखा गया है। दीपक की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है, जबकि दीपक जांच में दो बार शामिल हो चुका है। दीपक पहले ही पुलिस को दिए बयान में दिव्या को बार डांसर बता चुका है, जिसे वह पैसे देता था।

दिव्या की 22 अगस्त और 5 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेशी हुई थी और आज भी वीसी से ही पेशी हुई। पुलिस ने 5 सितंबर को चार्जशीट कोर्ट में जमा करवा दी थी। चार्जशीट में कई प्रकार के खुलासे हुए है, जिसमें दिव्या ने मगन पर ही आरोप लगाए है। वहीं, पैसों के लेनदेन की बात भी बताई है।

Exit mobile version