Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मगन सुसाइड केस में दिव्या की जमानत टली:जज छुट्टी पर गए; अगली सुनवाई 11 को; गोवा से हुई थी गिरफ्तारी

रोहतक में मगन सुहाग सुसाइड केस में आरोपी दिव्या की जमानत याचिका

पर फाइनल सुनवाई आज होने वाली थी, लेकिन जज शैलेंद्र कुमार छुट्टी पर चले जाने के कारण अब अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी।

पहले 8 सितंबर को हुई सुनवाई में जज ने जांच अधिकारी से सवाल किए थे, लेकिन अधिकारी जवाब नहीं दे पाए थे, इसलिए सुनवाई 9 सितंबर के लिए स्थगित हुई थी।

गौरतलब है कि गांव डोभ निवासी मगन सुहाग ने 18 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अपनी मौत से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए पत्नी दिव्या और महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही दीपक को जिम्मेदार ठहराया था।

इस मामले में 9 जुलाई को आरोपी दिव्या को गोवा से गिरफ्तार किया गया था, जबकि दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।

दिव्या ने अपनी जमानत याचिका में कहा कि जब वह गर्भवती थी तो मगन एनडीपीएस एक्ट मामले में 3 महीने जेल में था। मगन नशे का आदी था, जिसकी जमानत उसने करवाई। मगन के नशे की आदत के कारण ही नौकरी करने का निर्णय लिया और अहमदाबाद में कैटरिंग वेटर का काम किया।

सुसाइड केस में आरोपी बनाए गए दीपक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिव्या एक बार डांसर है, जिसके साथ बार में ही मुलाकात हुई थी। एक बार दिव्या को होटल में बुलाया था और दिव्या ने डांस की वीडियो अपने फोन में बनाई थी। उसका दिव्या से कोई संबंध नहीं है। उसने पैसे देकर दिव्या को बुलाया था।

Exit mobile version