Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में जीजा संग लिव-इन में रह रही तलाकशुदा महिला लापता: बहन के बच्चे न होने पर अपनी मर्जी से रहने आई थी, 4 माह पहले हुआ डिवोर्स

रोहतक में बहन के बच्चे न होने पर तलाकशुदा महिला अपनी मर्जी से बहन व उसके पति संग रहने के लिए आई थी, जो लापता हो गई है। लापता तलाकशुदा की बहन ने थाने में शिकायत देते हुए बहन की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने भी महिला की खोज शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है।

थाना आईएमटी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी को 10 साल हो गए हैं। कोई बच्चा न होने पर उसकी बहन अपनी मर्जी से हमारे संग रहने के लिए आई थी। बहन का चार माह पहले ही बहादुरगढ़ में अपने पति से तलाक हुआ था। लेकिन विगत सोमवार बहन हमारे घर से कहीं लापता हो गई है। हमने उसे रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर खूब खोजा, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है। वह बिना बताए ही घर से कहीं चली गई है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया है कि जब उसकी तलाकशुदा बहन घर से लापता हुई, तब वह और उसके पति ड्यूटी पर गए हुए थे। महिला ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने उनकी तलाकशुदा बहन को कहीं छिपा कर रखा है। मामले में थाना पुलिस का कहना है की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version