Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

क्रिकेटर चहल और धनश्री में 5 साल बाद तलाक:फैमिली कोर्ट का फैसला, 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी पर सेटलमेंट

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री के बीच तलाक की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 मार्च को कपल के तलाक पर आखिरी फैसला लिया जाएगा। इस बीच, युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। महवश की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने लोगों के बीच तगड़ा शोर मचाया है।

युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक की खबरों के बीच आरजे महवश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं। महवश ने अपने पोस्ट में लिखा, “झूठ, लालच और फरेब से परे हैं… खुदा का शुक्र है आइने आज भी खड़े हैं।” इस पोस्ट को देखकर कई यूजर्स ने धनश्री से जोड़कर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “युजवेंद्र ने पहले से लाइक कर रखा है” और दूसरे ने कमेंट किया, “क्या यह पोस्ट धनश्री के लिए है?”

युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी 2020 में हुई थी, और दोनों की लव स्टोरी डांस क्लास से शुरू हुई थी। दोनों का प्यार यहीं पर परवान चढ़ा था, क्योंकि चहल, धनश्री से डांस सीखते थे। हालांकि, अब दोनों के बीच अलगाव हो चुका है, और रिपोर्ट्स के अनुसार, वे पिछले 2 सालों से अलग रह रहे थे। अब दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है।

कपल ने 6 महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड लेने से भी मना कर दिया है। तलाक के बाद, धनश्री और युजवेंद्र चहल दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का 5 साल बाद तलाक हो गया। मुंबई की फैमिली कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया।

युजवेंद्र और धनश्री मुंबई के फैमिली कोर्ट में मौजूद रहे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को चहल की याचिका पर फैमिली कोर्ट को 20 मार्च को फैसला सुनाने के आदेश दिया था। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा कि चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें IPL में हिस्सा लेना है।

पिछले ढाई साल से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच 4.75 करोड़ में सेटलमेंट की खबर है। युजवेंद्र और धनश्री की शादी 22 दिसंबर 2020 में हुई थी।

Exit mobile version