Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने पद संभाल लिया है। इसके साथ ही अब नजर मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर है। आइए जानते हैं कि किस मंत्री को कौन से विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।

दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रामलीला मैदान में भव्य समारोह में भाजपा विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह, आशीष सूद और रवींद्र इंद्राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आइए जानते हैं कि दिल्ली की नई सरकार में किस नेता को कौन से विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

दिल्ली में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा 

  • प्रवेश वर्मा- दिल्ली के डिप्टी सीएम।
  • सीएम रेखा गुप्ता के पास गृह और वित्त मंत्रालय।
  • रेखा गुप्ता के पास विजिलेंस विभाग भी रह सकता है ।
  • प्रवेश वर्मा को शिक्षा,परिवहन और PWD मंत्रालय मिल सकता है
  • कपिल मिश्रा को जल, पर्यटन,संस्कृत मंत्रालय मिल सकता है।
  • मनजिंदर सिरसा को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!