Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 27 जनवरी को आयोजित होगी जिला लोकसम्पर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक :- उपायुक्त यशपाल

रोहतक में उपायुक्त यशपाल ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे स्थानीय जिला विकास भवन के सभागार में जिला लोकसम्पर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा। इस बैठक के एजेंडे में 21 शिकायतें शामिल की गई है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बैठक में एजेंडे में शामिल सभी 21 शिकायतों की सुनवाई के दौरान इन शिकायतों के निपटारे बारे आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। सभी संबंधित अधिकारी बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Exit mobile version