रोहतक में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक जिला स्तरीय खेलों का आयोजन राजीव गांधी खेल स्टेडियम में किया जाएगा। 3 दिवसीय खेलों का लाइव टेलीकास्ट करवाया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिला स्तरीय खेलों में लड़के और लड़कियों के लिए सायं साढ़े 3 बजे हॉकी, जूडो, बॉक्सिंग, कबड्डी, साइकिलिंग, हैंडबॉल और वॉलीबॉल का आयोजन किया जाएगा। खेल अधिकारी से डीसी सचिन गुप्ता ने खेल स्टेडियम, खेल नर्सरियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उनमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।

जिला स्तरीय खेलों के दौरान 29 अगस्त को हॉकी और जूडो का टूर्नामेंट करवाया जाएगा। वहीं, 30 अगस्त को बॉक्सिंग और कबड्डी के खेल होंगे। 31 अगस्त को साइकिलिंग, हैंडबॉल और वॉलीबॉल खेलों की गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी। इन खेलों में जिला के रहने वाले खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

डीसी सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजीव गांधी खेल परिसर में इन सभी खेलों के लिए आवश्यक प्रबंध करवाए जाएं। जिले में खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो रोहतक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने के लिए तैयारियां करें। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी महेश भारद्वाज को निर्देश दिए कि इन खेलों का लाइव टेलीकास्ट करने का प्रबंध करें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!