Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे रामलीला के दौरान लाइन में खड़े होने को लेकर हुआ विवाद,2 युवकों पर धारदार हथियारों से हमला ,जान से मारने की दी धमकी हुए फरार

रोहतक के पहाड़ा मोहल्ला निवासी ध्रुव ने पीजीआईएमएस थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह अपने रिश्ते में भाई लगने वाले गांधी कैंप निवासी सोनू के साथ गांधी कैंप स्थित रामलीला ग्राउंड में रामलीला देखने गया था।

इसी दौरान लाइन में खड़े होने को लेकर रोहित नामक युवक से कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। जब वे घर जाने लगे तो आरोपी ने अपने 2-3 साथियों के साथ रास्ता रोक लिया। वहीं दोनों के साथ मारपीट करने लगे।

ध्रुव ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन पर सुआ से हमला किया। वहीं पिस्तौल के बट से भी मारा। लात-घुसों से मारपीट की। झगड़े को देखकर भीड़ इकट्‌ठा होने लगी। भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इधर, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version