Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में बच्ची से दुष्कर्म मामले में खुलासा:पड़ोसी आरोपी ने 3 साल पहले भी बड़ी बहन से रेप करने की थी कोशिश

पानीपत जिले के बापौली कस्बे में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी पड़ोसी डेला उर्फ राजेश ने बच्ची की 11 वर्षीय बड़ी बहन से भी दुष्कर्म का प्रयास किया था। आरोपी बड़ी बहन को भी गांव के उसी जोहड़ के पास ले गया था। जहां उसने उसकी छोटी बहन के साथ दरिंदगी है।

साढ़े 3 साल पहले बड़ी बहन की उम्र करीब 8 साल थी। आरोपी ने उसे भी तब धमकी दी थी कि अगर किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने इस मामले में दादा की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बड़ी बहन से भी दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में दादा ने बताया कि 29 अक्टूबर को उसकी 8 वर्षीय पोती के साथ राजेश उर्फ डेला ने दुष्कर्म किया है व उसका गला दबा कर जान से मारने की कोशिश की। बच्ची अस्पताल में भर्ती है। मामले में बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।

दादा ने बताया कि बच्ची की 11 वर्षीय बड़ी बहन ने उसे बताया कि जून 2019 में राजेश उर्फ डेला ने ही उसके साथ भी गांव के तालाब के पास झाड़ियों में गलत काम करने की कोशिश की थी। साथ ही धमकी दी थी कि अगर यह बात किसी को भी बताई तो वह उसे और उसके परिवार को खत्म कर देगा।

इसी डर की वजह पौती ने यह बात किसी को नहीं बताई थी। पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376, 511, 506 व 18 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह 3 बेटियों का पिता है। उसकी सबसे छोटी बेटी करीब 8 साल की है। शनिवार को बच्ची रोजाना की तरह स्कूल से दोपहर को घर वापस आ गई थी। वह खुद सुबह से खेत में गया हुआ था।

शाम 4 बजे उसे पता लगा कि उसके घर के बाहर भीड़ लगी हुई है। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा। जहां उसे उसका पड़ोसी मिला। जिसने बताया कि उसकी बेटी को गांव के तालाब के पास से नग्न अवस्था में खून से लथ-पथ हालत में घर लाया गया है।

उसके पास फटे हुए कपड़े पड़े हुए थे। इसके बाद वह बेटी के पास गया। बेटी ने बातचीत में बताया कि उसे पड़ोसी डेला उर्फ राजेश (21) मुंह बांधकर उठा कर ले गया था। जो उसे तालाब की झाड़ियों के पास ले गया। जहां उसने गलत काम किया। इसके बाद उसका गला दबा कर मारने का प्रयास किया।

Exit mobile version