Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आफत की बारिश :हरियाणा में बारिश से राहत नहीं,फसलों पर दिखने लगा बुरा असर, मंडी में धान भीगी

हरियाणा में शनिवार को भी मौसम खराब है। लगभग सभी जिलों में आसमान पर बादल छाए हैं। कई जिलों में बूंदाबांदी का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने भी सुबह ही सूचना दी थी कि अगले तीन घंटे (12 बजे तक) में कुरुक्षेत्र औरकैथल में तेज बारिश के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य 20 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश संभव है। आईएमडी का यह अलर्ट सिर्फ दो से तीन घंटे के लिए है और इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

हरियाणा में हल्की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।स्थिति यह है कि जिन क्षेत्रों में कपास की खेती की जा रही है, वहां अत्यधिक वर्षा के कारण कपास की उत्पादकता और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो रही है। कपास ही नहीं बल्कि धान की जल्दी बोई गई फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है. वहीं, सिरसा जिले में दो लाख आठ हजार हेक्टेयर में कपास और करीब 90 हजार हेक्टेयर में धान की बुआई हो चुकी है।

वैदर नॉर्थ इंडिया की रिपोर्ट पर गौर करें तो 24 सितंबर को हरियाणा में लगभग सभी जगह हल्की से मध्यम बरसात होगी। कई जगह भारी बारिश भी संभव है। हालांकि 26 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा। 27 सितंबर से 30 सितंबर के बीच हरियाणा से मानसून विदाई लेगा। हालांकि रविवार को भी अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

पूरे हरियाणा में शुक्रवार से ही अच्छी बारिश हो रही है। मानसून अब लौटने को है और ऐसे में बारिश का जो दौर चल रहा है, उससे फसलों पर बुरा प्रभाव दिखने लगा है। खेतों में खड़ी बाजरा, धान और कपास की फसल बारिश से खराब हो रही है। वहीं अनाज मंडियों में आई धान भी पानी से भीग रही है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही बताया जा चुका है कि शनिवार को हरियाणा भर में बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी संभव है। ऐसे में किसानों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है।

अनाज मंडी में आई धान के नीचे से बह गया पानी।

25 सितंबर को राज्य पर खाड़ी से आया कम दबाव का क्षेत्र पहुंच जाएगा। जिसके कारण राज्य के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, रेवाड़ी, पलवल, मेवात, फरीदाबाद और दिल्ली में कई जगह मध्यम से भारी बारिश होगी। कुछ जगह अति भारी बारिश भी देखने को मिलेगी। इस दौरान एक दो जगह भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ जिले में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है।26 से 29 सितंबर तक हरियाणा में मौसम लगभग साफ व आंशिक बादलवाही वाला रहेगा।

Exit mobile version