Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बीमारी से परेशान होकर दी जान ,11 महीने पहले हुई शादी; 2 माह की थी गर्भवती

पानीपत जिले के गांव कुराड़ में एक नव विवाहिता ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला मानसिक तनाव में थी। महिला को फंदे पर लटका देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसे नजदीकी एक अस्पताल ले गए।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आज शव का पोस्टमार्टम होगा।

जानकारी देते हुए प्रमोद कुमार ने बताया कि वह पानीपत शहर में रहता है। उसके घर-परिवार के कुछ लोग गांव कुराड़ में रहते हैं। इन्हीं में से एक परिवार में उसका चचेरा भाई अंकित कुमार है। जिसकी शादी 11 महीने पहले जनवरी माह में यूपी के गांव बुडाना निवासी मीनाक्षी (21) के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही महिला दिमागी व शारीरिक तौर पर अस्वस्थ रहती थी। जिसका परिवार वाले इलाज भी करवा रहे थे। वह दो माह की गर्भवती भी थी। सोमवार शाम बाद घर के सभी सदस्य बाहर गली में थे। घर के भीतर मीनाक्षी अकेली थी। इसी बीच उसने कमरे में चुन्नी से पंखे पर फंदे पर लगाकर आत्महत्या कर ली।

Exit mobile version