Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में डायल-112 ने 4 मिनट में जान बचाई:भाई को वीडियो भेज सुसाइड करने नहर में कूदा युवक; तुरंत निकालकर अस्पताल पहुंचाया

करनाल जिले में कैथल नहर पुल से नहर में सुसाइड करने कूदे युवक की पुलिस की डायल 112 टीम ने महज 4 मिनट में पहुंचकर जान बचा ली। गंभीर हालत में युवक को तुरंत कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना रामनगर के एरिया में तैनात ERV की गाड़ी नंबर 429 को सूचना प्राप्त हुई थी कि विक्रम निवासी नंगला मेघा ने एक वीडियो बनाकर अपने परिजनों के पास भेजी है। जिसमें युवक ने कहा कि वह नहर में कूदकर सुसाइड कर रहा है।

शाम 4:10 बजे पुलिस को युवक के कूदने की सूचना मिली। मात्र 4 मिनट के भीतर 4:14 बजे गाड़ी कैथल नहर पुल पर मौके पर पहुंच गई। मौके पर देखा तो विक्रम नहर में कूद चुका था। जिसको पुलिस टीम द्वारा राहगीरों की मदद से नहर से बाहर निकाला और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

सही समय पर अस्पताल में ले जाने उसकी जान बच गई। जिसके बाद विक्रम को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान ERV गाड़ी 429 पर इंचार्ज SI सतीश कुमार, SPO जयकुमार व रामपाल मौजूद थे। उस व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा था।

Exit mobile version