Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में डायल-112 इंचार्ज से मारपीट:पब्लिक हेल्थ कर्मचारी ने बेटी की किडनैपिंग की कॉल की; नशे में गाली-गलौज करने लगा

रोहतक के गांव पिलाना में युवती के अपहरण की सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम के इंचार्ज से पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी ने शराब के नशे में मारपीट की। इतना ही नहीं, पुलिस कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की शिकायत कलानौर थाने में दी गई है।

डायल 112 गाड़ी के इंचार्ज धर्मेंद्र ने बताया कि रात को हेल्पलाइन नंबर पर गांव पिलाना से बलजीत नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि कार सवार उसकी बेटी को किडनैप कर ले गए हैं। सूचना पाकर वह ड्राइवर और SPO के साथ मौके पर पहुंच गया।

धर्मेंद्र ने बताया कि साथी पुलिस कर्मचारियों की मदद से बलजीत को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बलजीत पब्लिक हेल्थ विभाग का कर्मचारी है। जिसने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है। साथ ही पुलिस पार्टी पर हमला किया। इसमें घायल धर्मेंद्र का अस्पताल में उपचार भी करवाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि बलजीत की उसकी पत्नी के साथ अनबन चल रही है। उसकी पत्नी उसकी बेटी को मायके लेकर गई हुई है। इसी के चलते उसने शराब के नशे में डायल 112 पर फोन कर दिया।

Exit mobile version