Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा हरियाणा में

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज (8 नवंबर) से हरियाणा पहुंच गई है। 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई यात्रा ने जिरखोद मंदिर से होते हुए अरावली के मांगर कट से गुरुग्राम सड़क से फरीदाबाद में प्रवेश किया।

यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद पाली चौक के आगे बायो मेडिकल कॉलेज में दोपहर का भोजन किया जाएगा। दोपहर के बाद यात्रा शुरू होकर बड़खल-पाली मार्ग, मस्जिद चौक, ESI चौक होते हुए NIT के दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां यात्रा का रात्रि ठहराव किया जाएगा।

इस यात्रा को लेकर पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत कई रास्ते बंद कर दिए हैं। पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों से ऑप्शनल रूट से निकलने की अपील की है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा का समापन यूपी के वृंदावन में होगा।

Exit mobile version