Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फतेहाबाद में DHBVN का ALM रिश्वत लेते गिरफ्तार! ₹15 हजार लेते ही ACB ने दबोचा

फतेहाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिजली निगम के सहायक लाइनमैन (ALM) सतपाल को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रतिया के गांव रत्ताखेड़ा में तैनात है। आरोप है कि उसने बिजली लाइन बदलने और संबंधित कार्य कराने के बदले किसान से ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा ₹15,000 में तय हुआ।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में ACB की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। शिकायतकर्ता किसान अनिल कुमार, निवासी गांव रत्ताखेड़ा, ने बताया था कि बिजली लाइन बदलवाने के लिए ALM लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। कार्रवाई के बाद ACB टीम आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ फतेहाबाद ले गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की योजना बनाई। रतिया-सरदूलगढ़ रोड पर लाइनमैन का बुलाया गया। जैसे ही आरोपी सतपाल ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सतपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version