Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ईशा देओल बोलीं- धर्मेंद्र के निधन की खबरें गलत:बोलीं- उनकी हालत स्थिर, रिकवर कर रहे; राजनाथ ने पहले शोक जताया, फिर पोस्ट हटाई

एक्टर धर्मेंद्र (89) की बेटी ने उनके निधन की खबर को गलत बताया है। ईशा ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा-

“मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।”

हेमा मालिनी ने भी निधन की खबरें सामने आने के बाद नाराजगी जताते हुए लिखा-

मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आई थी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर शोक जताया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली।

ये पोस्ट डिलीट हो चुकी है।

धर्मेंद्र को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते सोमवार (10 नवंबर) को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके लिए 72 घंटे क्रिटिकल हैं।

देओल परिवार के करीबी सूत्र के अनुसार, धर्मेंद्र की बेटियों को विदेश से मुंबई बुलाया गया है। बीती रात सनी देओल अस्पताल के बाहर बेहद भावुक नजर आए, वहीं बॉबी देओल भी अल्फा की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए और पिता से मिलने पहुंचे थे। शाहरुख, सलमान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स सोमवार देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे।

सनी देओल ने की अफवाहों से बचने की अपील

सोमवार देर रात धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर सनी देओल की टीम ने बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि एक्टर की तबीयत अब स्थिर है। बयान के अनुसार-

“धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे की जानकारी समय-समय पर शेयर की जाएगी। कृपया उनके स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें न फैलाएं। सभी से गुजारिश है कि उनकी जल्दी रिकवरी के लिए दुआ करें और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।”

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘धर्मेंद्र जी अस्पताल में हैं। डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। परिवार उनके साथ है। साथ ही एक्ट्रेस ने सभी से धर्मेंद्र की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने को भी कहा है।’

10 नवंबर से पहले धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्टर विक्की ललवानी ने पोस्ट कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ होने के चलते धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें ICU में रखा गया था। उनके सारे शरीर के पैरामीटर ठीक होने पर उन्हें कुछ ही घंटों में डिस्चार्ज कर दिया गया था।

बता दें कि इसी साल की शुरुआत में धर्मेंद्र की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। उनकी बाईं आंख की पारदर्शी परत यानी कि कॉर्निया डैमेज हो गई थी, जिसके बाद उनका कॉर्निया ट्रांसप्लांट (केराटोप्लास्टी) किया गया था।

धर्मेंद्र को साल 2015-2020 के बीच कई बार पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और कमजोरी की शिकायत हुई थी। उन्हें पीठ दर्द और थकान की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था

Exit mobile version