Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में DFSC-फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड: गेहूं की बोरियां गीली मिलने पर भड़के मंत्री ने दिए FIR के आदेश; बोले- इससे बड़ा पाप क्या होगा

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने हिसार में विभाग के गोदाम में रेड की। जांच के दौरान मंत्री को कई खामियां मिलीं। इस पर मंत्री ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) अमित को सस्पेंड कर दिया। वहीं फूड इंस्पेक्टर विकास पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए।

मंत्री राजेश नागर को हिसार के उकलाना में स्थित खाद एवं आपूर्ति विभाग के गेहूं के गोदाम की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर मंत्री गुरुवार को गोदाम की जांच करने के लिए पहुंचे। उन्हें गोदाम में गीले अनाज के कई बैग मिले। इस दौरान मंत्री ने गोदाम में खड़े ट्रक में चढ़कर गेहूं की बोरियां चेक की। खामियां मिलने के बाद मंत्री भड़क गए। उन्होंने कहा कि गरीबों का हक मार रहे हो, इससे बड़ा पाप क्या होगा।

मंत्री ने जब कार्रवाई की तो न DFSC और न ही फूड इंस्पेक्टर मौके पर था। हालांकि मंत्री के जाने के बाद DFSC गोदाम में पहुंचे, लेकिन कुछ भी बोलने से मना कर दिया। जानकारी के मुताबिक उकलाना गोदाम से 25 दिसंबर को बरवाला क्षेत्र के राशन डिपो में गेहूं की सप्लाई भेजी गई थी। यहां के डिपो संचालकों ने गेहूं पर आपत्ति जता दी। उनका कहना था कि गेहूं गीली है। कई संचालकों ने तो इस गेंहू को डिपो पर उतरवाने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने मंत्री राजेश नागर से शिकायत की।शिकायत मिलने के बाद मंत्री राजेश नागर खुद गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने डिपो में भेजी जा रही गेहूं की जांच की। जांच के दौरान मंत्री को नमीयुक्त गेहूं मिली।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने ट्रक में चढ़कर गेहूं की बोरियां चेक की।

Exit mobile version