Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मां वैष्णो देवी के भक्तों को होगी परेशानी! कटरा रोपवे पर बड़ा फैसला, 72 घंटे का बंद

जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में रोपवे परियोजना  (Ropeway Project) को रोकने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के साथ श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को बेनतीजा रही। इसलिए संघर्ष समिति ने बुधवार से 72 घंटे के लिए कटड़ा बंद की घोषणा की है।

इस दौरान भवन मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी आदि के रूप में कार्य करने वाले मजदूरों के अलावा स्थानीय व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। तीन दिन संघर्ष समिति से जुड़े व्यापारी और कामगार धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।कटड़ा में पीडब्ल्यूडी के डाक बंगला में जिला प्रशासन और संघर्ष समिति के साथ बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डीसी रियासी निधि मलिक ने की।

बैठक में डीसी ने संघर्ष समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि वह 72 घंटे की बंद के निर्णय को वापस लें, क्योंकि 27 दिसंबर को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का दौरा प्रस्तावित है। अगर कटड़ा में बंद-हड़ताल की गई तो इसका गलत संदेश जाएगा।

Exit mobile version