Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

चोटिल होने के बावजूद लुसाने डायमंड लीग में 89.49 मीटर दूर भाला फेंककर नीरज चोपड़ा नेसिल्वर मेडल जीतन

भारत के भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में लुसाने डायमंड लीग 2024 एथलेटिक्स स्पर्धा में अपने सीजन बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा ने अपने अंतिम प्रयास में 89.49 मीटर का थ्रो किया, जोकि उनका सीजन बेस्ट है। पेरिस ओलंपिक में नीरज ने 89.45 मीटर का थ्रो करके रजत पदक हासिल किया था। हालांकि नीरज 90 मीटर के ऊपर का थ्रो नहीं कर सके, जिसकी निराशा उनके चहरे पर साफ झलक रही थी। नीरज ने डाइमंड लीग मीटिंग सीरीज तालिका में शीर्ष छह में रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

इससे पहले नीरज का पहला थ्रो 82.10 मीटर का रहा है। दूसरे प्रयास में उन्होंने 83.21 मीटर का थ्रो किया है। तीसरे थ्रो 83.31 मीटर, चौथा 82.34 मीटर और पांचवें थ्रो में नीरज ने 85.58 मीटर भाला फेंका। नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

इससे पहले उन्होंने टोक्यो में गोल्ड मेडल जीता था। लंबे समय से ग्रोइन की चोट से जूझ रहे नीरज चोपड़ा ब्रुसेल्स में 13-14 सितंबर को डायमंड लीग फाइनल में भाग लेने के बाद चिकित्सकों से परामर्श लेंगे। मौजूदा सत्र का डाइमंड लीग फाइनल 14 सितंबर को ब्रुसेल्स में होगा। 

Exit mobile version