Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

देसी कुत्ता बना जंगल का सिंघम! 300 मीटर तक तेंदुए को घसीटा

हाल ही में देशभर में आवारा कुत्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है, खासकर सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद जिसमें कहा गया कि सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर होम्स में रखा जाए. इस मुद्दे पर बहस के बीच कुत्तों से जुड़ी कई चौंकाने वाली घटनाएं भी सामने आई हैं. 

अब महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के निफाड़ इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक आवारा कुत्ते ने तेंदुए का डटकर सामना किया. आमतौर पर शिकारी माने जाने वाले तेंदुए के सामने यह कुत्ता पीछे हटने की बजाय पूरी हिम्मत से खड़ा रहा और तेंदुए को लगभग 300 मीटर तक खदेड़ दिया. इस अनोखे मुकाबले को देख लोग बेहद हैरान हैं और कुत्ते की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं.

गांववालों के अनुसार, तेंदुआ गलती से गांव में घुस आया था. शायद कुछ शिकार की तलाश में था, लेकिन जैसे ही वो गांव की गलियों में दाखिल हुआ, एक आवारा कुत्ता उसकी राह का रोड़ा बन गया. कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. ऐसा हमला, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. तेंदुआ कुछ समझ पाता, उससे पहले ही वह कुत्ते के पंजों में फंस गया.

लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं, जब देखा कि कुत्ता तेंदुए को घसीटता हुआ 300 मीटर तक ले गया. यह लड़ाई जितनी तेज़ थी, उतनी ही चौंकाने वाली भी. वीडियो में साफ दिखा कि तेंदुआ इस अचानक हमले से हैरान हो गया और खुद को छुड़ाकर किसी तरह भाग निकला. एक चश्मदीद ने कहा कि ‘ऐसा हमला तो हमने सिर्फ फिल्मों में देखा था. तेंदुआ कुछ कर ही नहीं पाया, कुत्ता उस पर हावी रहा.’

गनीमत रही कि इस लड़ाई में न तो कुत्ते को गंभीर चोट आई और न ही कोई इंसान घायल हुआ. वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बताया कि तेंदुआ कुछ घायल ज़रूर हुआ है, लेकिन फिलहाल किसी पर खतरा नहीं है हालांकि, इलाके में नजर रखी जा रही है कि कहीं तेंदुआ दोबारा न लौटे.

Exit mobile version