Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में डेरे के महंत की धारदार हथियार से गर्दन काट की हत्या, 3 माह पहले पहले ही आये थे डेरे पर

रोहतक के गांव धामड़ में स्थित एक डेरे के महंत की किसी ने कस्सी मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महंत लगभग 3 महीने पहले ही डेरे आया था। घटना की सूचना पाते ही सदर थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुँच जांच पड़ताल की लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है।

महंत काला पूरन पुरी लगभग 3 महीने पहले धामड़ गांव में स्थित मदलिशाला डेरे में रहने के लिए आये थे जिनका आज सुबह खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला। महंत की हत्या कस्सी से गर्दन काटकर की गई है। ग्रामीणों ने जब सुबह महंत का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके तुरंत बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया।

सदर थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने हत्या से संबंधित सभी तथ्य जुटाए हैं। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है और ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी तेजधार हथियार से हत्या की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Exit mobile version