Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पेंशन बढ़ोतरी को लेकर फिर दिखी डिप्टी CM की टीस, बोले- 45 विधायक होते तो 5100 का वादा होता पूरा

बजट में बुढ़ापा पेंशन में 250 रुपए की बढ़ोतरी किए जाने के बाद एक बार फिर से प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने 5100 रुपए पेंशन न होने पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक बार फिर से कहा कि यदि जजपा के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त विधायक होते तो हरियाणा में पहली कलम से 5100 रुपए पेंशन करने के फैसले पर मुहर लगती।

यह 3 साल में 750 रुपए बढ़ कर 2750 हो गई है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने एक बार फिर टीस जाहिर की और कहा कि मेरे विधायक 45 होते तो बुढ़ापा पैंशन पहले दिन से 5100 रुपए होती साथ ही कहा कि मैं गठबंधन सरकार के चलते 250 रुपए बढ़ने पर भी खुश हूं तथा इसे और बढ़ाने के लिए प्रयास करता रहूंगा। वहीं इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने साफ किया कि हरियाणा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव नहीं होंगे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर होंगे।

Exit mobile version